
🐐 मेष : कल समय बहुत ही अनुकूल है। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
🐂 वृष : कल जीवनसाथी आपको किसी विषय में उचित सलाह देंगे। सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।
👫 मिथुन : कल मन में तनाव रहेगा। किसी विषय में निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। धन अधिक खर्च होने से मन में चिंता रहेगी। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेंगे।
🦀 कर्क : मन में आत्मविश्वास रहेगा। प्रसन्नतापूर्वक सभी कार्य कर पाएँगे। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के लिए शुभ समय है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे।
🦁 सिंह : समय अनुकूल है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
👩🏻🦰 कन्या : खर्च अधिक होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।
⚖ तुला : समय अनुकूल है। इसका लाभ ले। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा।
🦂 वृश्चिक : धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।
🏹 धनु : मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी।
🐊 मकर : दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।
🏺 कुंभ : कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे।
🐡 मीन : कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है।