Latehar : झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन से जुड़े तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों ने लातेहार के SP कुमार गौरव और सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के सामने सरेंडर किया। सरेंडर करने वालों में पालिंदर भोक्ता, प्रमोद गंझु और तुलसी गंझु शामिल हैं। तीनों नक्सली बालूमाथ के लक्षपुर गांव के रहने वाले हैं और सरकार ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
SP कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें चेक भी प्रदान किए गए। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सली संगठन कमजोर हुए हैं। वहीं, सरकार की सरेंडर नीति का असर भी दिख रहा है, जिससे नक्सली मुख्यधारा में लौटने को तैयार हो रहे हैं।
SP कुमार गौरव ने अन्य नक्सलियों से भी अपील की कि वे सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटें। सरकार की नीति के तहत उन्हें सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Also Read : BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा कल से, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Also Read : बोकारो में तैनात जामताड़ा के CISF जवान की बंगाल में हत्या, एक संदिग्ध धराया
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : CCS बैठक में प्रधानमंत्री ने लिए कई अहम फैसले… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत
Also Read : व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें : डॉक्टर डीडी भंडारी
Also Read : एक्ट्रेस के सौतेले भाई ने जीजा के लिए कह दी बड़ी बात, कहा: कपूर कौन है?…
Also Read : SSP ने की क्राइम मीटिंग, तमाम DSP और थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश