Ranchi : राजधानी रांची की लोअर बाजार थाना की पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। धराये बदमाशों में सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल, नामकुम थाना क्षेत्र निवासी मो अशफाक अंसारी और आशिफ सिद्धिकी शामिल है। इनके पास से आठ चक्रीय रिवाल्वर, एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस बात की जानकारी आज यानी रविवार को लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया के साथ साझा की।
इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद खादगढ़ा ओपी प्रभारी दिवाकर कुमार और एएसआई भीम सिंह की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख अचानक भागने लगे। वे लोग कांटाटोली चौक से कोकर चौक की तरफ भागे। पुलिस ने उन लोगों का पीछा किया और बासुदेव नगर के एक खंडहरनुमा कमरे से तीनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तीनों के पास से अवैध हथियार और बाइक मिले। थानेदार ने बताया कि तीनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
Also Read : प्रख्यात ओड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
Also Read : होली के दिन हुए हिंसक झड़प में सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Also Read : अब भारत में 1000 KM घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया हाइपरलूप का निरीक्षण
Also Read : AKSHAY का तेलुगू इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू, ‘कन्नप्पा’ का पोस्टर हुआ रिलीज
Also Read : वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े दो गुट, 50 पर FIR, चार गिरफ्तार
Also Read : झारखंड में गर्मी का प्रकोप, अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार