Joharlive Team
हजारीबाग। चरही घाटी में बिहार से रामगढ़ जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि, बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हैं। घटना बुधवार अहले सुबह करीब 4 बजे की है। पूरा परिवार रजरप्पा मुंडन कराने के लिए जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोग भी राहत बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिललाल घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

डिवाइडर को तोड़ते हुए बस हुई है पलटी

नालंदा से आ रही बस चरही घाटी में अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई है। बस में सवार लोगों का कहना है कि बस की गति काफी तेज थी। जिसके वजह से घाटी में ड्राइवर बस पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई।

दो महिला समेत तीन लोगों की हुई है दुर्घटना में मौत

पुलिस के अनुसार बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव पटेल नगर से बस में सवार होकर रजरप्पा मुण्डन के लिए जा रहे थे। एनएच 33 स्थिति चरही घाटी में अनियंत्रित होकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि, अन्य लोग घायल है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया है।

Share.
Exit mobile version