Latehar : लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव को मिले एक इंफॉर्मेशन पर की गयी कार्रवाई ने रविवार को भाजपा नेता मुकेश सिंह की जान बचा ली। वहीं, मुकेश सिंह की हत्या करने के इरादे से जुटे पांच पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम बिलेंद्र गंझू, मुन्ना गंझू, उमेश गंझू, दिलीप उरांव और बिकास साव बताये गये। सभी कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के इशारे पर काम करते हैं। उनके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल, इसी पिस्टल की 11 पीस गोलियां और तीन मैगजीन, दो देशी कट्टा, देशी कट्टा की दो गोलियां, सात मोबाइल फोन और दो पल्सर बाइक जब्त की गयी है। इन सभी को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह इलाके से दबोचा गया है।
पुलिस को दिये अपने बयान में धराये बदमाशों ने खुलासा किया कि वे लोग भाजपा नेता मुकेश सिंह की हत्या करने पहुंचे थे। सारी प्लानिंग कर ली गयी थी। बस उसे अंजाम देना था। इन लोगों ने राज खोला कि पहले भी मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग करने और कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी करने में ये लोग शामिल थे। वहीं, राहुल सिंह के इशारे पर रंगदारी भी वसूलते थे। क्या बोल गये लातेहार SP कुमार गौरव… देखे
कुख्यात राहुल सिंह के पांच शूटर धराये, टारगेट में थे ये भाजपा नेता, SP कुमार गौरव क्या बोले… देखें pic.twitter.com/yrsEw55e2O
— Johar Live (@joharliveonweb) February 2, 2025
Also Read : रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, कई ट्रेनें रद्द
Also Read : कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो सहित कई लोगों ने थामा AJSU का दामन
Also Read : लड़की बनकर रील बनाने पर मां ने फटकारा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम…
Also Read : दुमका में आज JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, CM समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
Also Read : पांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ
Also Read : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रिमांड में कर गया एक नया खुलासा, तीन राज्यों से मिल रही मदद
Also Read : पॉलिसी क्लेम बढ़ाने का ऑफर दे खाता से उड़ा लिया था साढ़े 15 लाख, CID ने किया अरेस्ट
Also Read : लेनदेन के विवाद में मा’रा गया था इमामुद्दीन, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा