रांची : झारखंड में जिस तरह से नक्सली खत्म हो रहा है उससे ऐसा लगा रहा है कि जल्द ही पूरे राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा। अभी राज्य के पांच जिलों को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक में लिया गया है। जिन जिलों को नक्सल मुक्त किया गया है उनमें धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और पलामू शामिल है। इन जिलों को एसआरई (सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडीचर) की योजना से बाहर भी किया जा सकता है।

वहीं, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा व पश्चिमी सिंहभूम फिलहाल नक्सवाद प्रभावित जिलों में शामिल रहेंगे। इन्हें एसआरई योजना में शामिल रखा जाएगा। उधर, राज्य के छह जिले – सरायकेला- खरसावां, चतरा, खूंटी, रांची, बोकारो और गढ़वा में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। इसलिए इन इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि उक्त छह जिलों को अभी नक्सल प्रभावित जिले में शामिल करने को लेकर अनुशंसा की जा सकती है।

Share.
Exit mobile version