Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। धनबाद समेत राज्य के उत्तर पूर्व क्षेत्र में सोमवार से गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम केंद्र रांची ने इस क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अनुसार बादल गरजने, बारिश के साथ ही वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों से बचकर रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार धनबाद के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश की संभावना है। मौसम यह बदलाव 11 अप्रैल तक रह सकती है। जबकि वज्रपात की चेतावनी सात और नौ अप्रैल के लिए दी गई है। वहीं तेज गति से हवाएं भी चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।वहीं सोमवार से लेकर बुधवार तक इसमें गिरावट होगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है।
Also Read : BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, इलाके में हड़कंप
Also Read : एनकाउंट में मारे गये गैंगस्टर अमन साहू के FB अकाउंट अब भी एक्टिव, किया गया पोस्ट