Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड में बढ़ते अपराध और असुरक्षा के माहौल को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने गहरी चिंता जताई है। संथाल परगना प्रमंडल के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में झारखंड राज्य की जो भयावह और असुरक्षा की स्थिति बनती जा रही है वह न केवल आम नागरिकों के लिए एक बहुत ही चिंता की बात है बल्कि व्यापार जगत के लिए भी अत्यंत चिंताजनक स्थिति बन चुकी है। झारखंड में हर दूसरे तीसरे दिन छिनतई, डकैती और हत्याकांड जैसी घटना को बेखौफ अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। किसी भी राज्य की राजधानी उसके विकास का पैमाना तय करती है। राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और अपराधी बेकोफ़ तरीके से राजधानी में खुले आम घटना को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण झारखंड की आम जनता व्यापारी और जज भी भयभीत हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव , डीजीपी और झारखंड के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को इस पर चिंता करने की आवश्यकता है। झारखंड के किसी भी जिले में घटित होने वाली घटना के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक और थाना स्तर पर पदस्थापित पुलिस कर्मियों को ज्यादा जवाबदेह बनाया जाना बहुत ही जरूरी है। संजय ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण वर्तमान परिवेश में व्यापारियों को व्यापार करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। पिछले एक महीने में राज्य की राजधानी रांची में तीन व्यापारियों की हत्या होना राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। कल भी राज्य की राजधानी रांची में एक और व्यापारी की निर्मम हत्या की खबर ने राज्य के सभी व्यापारिक संगठनों को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारी, व्यापार और उद्योग किसी भी देश और राज्य की रीढ़ होते हैं उसके बिना ना तो देश का विकास संभव है और नहीं राज्य का विकास संभव है यदि व्यापारी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो किसी भी देश और राज्य का आर्थिक ढांचा चरमरा जाएगा।
अतः हम सभी राज्य के जिला चैंबर की सामूहिक जिम्मेदारी है कि राज्य में बढ़ते अपराध की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर स्पष्ट शब्दों में कहे कि राज्य मे हो रही अपराध की घटनाओं को पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैं कल राज्य की राज्यधानी में हुई अपने व्यापारी भाई की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करता हूं और इसकी निंदा करता हूं।
Also Read : “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें