Hazaribagh : “…..तुमको समझ में नहीं आ रहा है, जब तुमको बोल दिये तो। जंगल के पास… कुआं के पास घड़ा होगा, उसमें जमा कर देना दो लाख रुपये। अन्यथा जहां मिलेगा, वहां…” इन धमकी भरे शब्दों के साथ उग्रवादी संगठन TPC के नाम का पर्चा बरामद किया गया है। यह पर्चा हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सोहादी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बॉउंड्री वॉल पर चिपकाया गया है। धमकी भरे इस पोस्टर के जरिये दो लाख रुपये बतौर लेवी की डिमांड की गयी है। यह लेवी की रकम भोला महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी गयी है। यह पर्चा अब खूब वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़कागांव प्रखंड संसाधन केंद्र तलसवार संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोहादी में बॉउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य भोला महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि स्कूल के बॉउंड्री वॉल का काम करने में करीब 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। TPC के उग्रवादियों ने पोस्टर के जरिये दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। पोस्टरबाजी के बाद से इलाके के लोग और काम करने वाले मजदूर दहशत में है। डर के मारे काम को बंद कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
Also Read : पटना पुलिस के हथियार से लगी थी फल विक्रेता को गो’ली, आरोपी कोडरमा से गिरफ्तार
Also Read : पटना में भयंकर आ’ग, 150 अग्निशमन कर्मियों ने 30 दमकल की गाड़ियों से 9 घंटे में पाया काबू
Also Read : बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, फिर क्या हुआ…
Also Read : IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत
Also Read : 17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बनी रहेगी जामताड़ा की प्रखंड प्रमुख
Also Read : पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के रिश्तेदार के ठिकानों पर ED की रेड, कई अहम दस्तावेज बरामद