Lohardaga : अपनी प्रेमिका से छुपकर मिलने गये शख्स को ग्रामीणों ने धर दबोचा और दोनों की आपस में शादी करवा दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। कुछ ही दूर पर एक-दूसरे का घर है। मामला लोहरदगा के किस्को प्रखंड क्षेत्र के जनवल गांव से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जनवल गांव की रहनेवाली रोशनी कुमारी और महावीर राम के बीच गुजरे तीन साल से चक्कर चल रहा था। आज यानी बुधवार को सुबह महावीर अपनी प्रेमिका रोशनी से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों मिल ही रहे थे कि गांव वालों ने दोनों को धर लिया। काफी देर तक हो-हुज्जत होने के बाद महावीर और रोशनी को पूरे गांववालों के सामने लाया गया। इसके बाद ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में गांव में रोशनी के घर के पास ही दोनों की शादी करवा दी गयी। शादी के बाद प्रेमी युगल ने पहान का आशीर्वाद लिया।
मौके पर मुखिया जतरू उरांव, पहान देवठान उरांव, मुकेश साहू, कमलेश राम, पंचम राम, जयराम राम, अरुण राम, मुन्ना राम, विशाल राम, राजकुमार मुंडा, मंगल महतो, राम लोहरा, शाहदेव लोहरा, रामवृक्ष राम, भोला राम, ब्रजेश राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Also Read : अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, CM योगी ने जताया शोक
Also Read : एक साथ चल बसे बाप-बेटी, बेटे का हुआ यह हाल… जानें
Also Read : “पहले वाला कुछ करता था जी…”, क्या बोल गये CM नीतीश कुमार… देखिये
Also Read : मंईयां सम्मान योजना के अवैध लाभार्थियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : LDM चौधरी
Also Read : वन बचाने वाले ही कर रहे हैं हेराफेरी, रेंजर ने पत्नी के नाम कराई 2 एकड़ जमीन
Also Read : बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उठा उनके वंशजों के उत्थान का मामला, कहा : उचित सम्मान दे सरकार
Also Read : कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा हजारीबाग, J&K के IED ब्लास्ट में हुए थे शहीद
Also Read : कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने वाले पूर्व IPS अफसर अजय शर्मा का निधन
Also Read : पूरा परिवार गया रिश्तेदार के घर, जवान बेटा कर गया खौफनाक कांड