Ranchi : सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है, जिसके तहत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इस बदलाव से सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तेज धूप से लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं दिए हैं.
रविवार को हल्की धुंध और ठंड का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की सुबह हल्की धुंध और ठंड रहेगी. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा. शाम होते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
रांची में शुक्रवार की तुलना में तापमान में गिरावट
शनिवार को रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई. रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई.
झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
रांची | 25.8 | 11.8 |
जमशेदपुर | 30.4 | 12.2 |
मेदिनीगंज | 28.9 | 8.3 |
बोकारो | 28.1 | 10.1 |
चाईबासा | 33.4 | 11.2 |
सरायकेला | 35.4 | 10.5 |
चतरा | 25.9 | 5.5 |
देवघर | 28.4 | 10.9 |
गढ़वा | 27.3 | 7.1 |
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 09 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : BSSC का शिक्षक मिला फंदे से लटका, इसी साल होने वाली थी शादी…
Also Read : धनबाद में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मी समेत 7 लोग घायल…जानें क्या है पूरा मामला
Also Read : दुर्घटना, सड़क जाम और कोयला चोरी के खिलाफ होगा कड़ा ACTION : SP
Also Read : BAU और राज्य सरकार समन्वय बनाकर करें किसानों का उत्थान : CM
Also Read : बिग-बी ने X पर लिखा “जाने का समय आ गया हैं”, जानें क्या है इसका मतलब…
Also Read : झारखंड में इस दिन से लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
Also Read : Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक के आकड़ों के अनुसार ये आगे, ये पीछे