रांची। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। गोड्डा एसपी वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय के पद पर पदस्थापित किया है। वहीं, रांची के नए सिटी एसपी के तौर पर अंशुमन कुमार को नियुक्त किया हैं।

इधर, सिटी एसपी रांची सौरभ को सिमडेगा जिले के एसपी के पद पर पदस्थापित किया है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।