रांची। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवा चली। दिन ढ़लते ही में कई इलाकों में बारिश शुरू हाे गई, जिससे कनकनी बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में ही राज्य में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

माैसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक 16 जनवरी काे बादल छंटेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट अाएगी। हालांकि सुबह में काेहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी तरह 17 जनवरी काे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 18 काे 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रांची में आज भी हो सकती है बारिश
अगले 4 दिनों तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार काे भी बादल छाए रहेंगे। रांची, पूर्वी व प. सिंहमूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कुछ जगहों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हाे सकती है।

Share.
Exit mobile version