Ranchi : झारखंड CID की रांची साइबर पुलिस ने एक शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। इसका नाम साकत दास बताया गया। करीब 26 साल का सैकत दास कोलकाता के वाटगमज थाना क्षेत्र के पितांबर सरकार लेन का रहने वाला है। उसे कोलकाता से अरेस्ट किया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और बैंक खाता एवं ई-मेल से लिंक्ड आधार कार्ड जब्त किया है। भोले-भोले लोगों को फोन कर ऑनलाइन उनके खाते से माल उड़ा लेना इस ठग की फितरत है। इल्जाम है कि सैकत दास ने बाघमारा धनबाद के रहने वाले एक शख्स के बैंक खाते से 15 लाख 45 हजार 900 रुपये उड़ा लिया था। इस रकम को उसने अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया था। इस वारदात को सितंबर 2024 से अक्टूबर 2024 के बीच अंजाम दिया गया। गिरफ्तार सैकत दास ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि पॉलिसी क्लेम की रकम बढ़ाने का लालच और HDFC के पॉलिसी के पैसे वापस कराने के नाम पर उसने यह ठगी की थी। सैकत दास ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। वह अलग-अलग फर्जी नंबरों से लोगों को फोन करता। डेड इंश्योरेंस पॉलिसी, पॉलिसी क्लेम और लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेता और फिर उसने खाते से माल टपा देता। अब CID ने उसे दबोच लिया है।
Also Read : Budget 2025 : बजट में ये चीजें हुई महंगी और ये चीजें हुई सस्ती, देखें पूरी लिस्ट
Also Read : मोदी सरकार का मिडिल क्लास को बहुत बड़ा तोहफा, 12 लाख इनकम तक नहीं लगेगा कोई टैक्स
Also Read : Bihar Board : इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा… जानें क्यों
Also Read : कॉलेज छात्राओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, बस एक शर्त… जानें क्या
Also Read : IND vs ENG के बीच चौथे T20 में अजूबा, हर्षित राणा ने रचा इतिहास… जानें कैसे
Also Read : मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन वित्त मंत्री ने पेश किया बजट
Also Read : महाकुंभ से बोकारो लौट रही बस की हजारीबाग में टक्कर…
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 01 February 2025 : नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? जानें राशिफल
Also Read : MVI को परिवहन मंत्री का अल्टीमेटम, बोले- फिटनेस देने में सावधानी बरतें