रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासक रांची नगर निगम अमीत कुमार ने कचहरी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस एक अवसर है. जिसमें सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु कदम उठाने का मौका मिलता है. पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है जिसका संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है. हमें हर हाल में अपने शहर में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस भीषण गर्मी की तपिश में एक पेड़ के नीचे ही हमें राहत मिलती है. पर्यावरण को जितना हम लोगों के द्वारा संरक्षित किया जाएगा, पर्यावरण भी उतना ही संरक्षण हमें देगा.
प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक हो लोग
उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम 5000 पौधे लगाने का काम कर रहा है. इस मौके पर मैं चाहूंगा कि सभी शहरवासी इस बात को समझे कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए लोग जागरुक हो. पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएं. अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करे और वर्षा जल का संचयन करे ताकि आने वाली पीढ़ी को अच्छी हवा, अच्छी पानी इत्यादि पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो सके. मौके पर अपर प्रशासक, सहायक प्रशासक, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी तथा निगम के अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया. साथ ही अपर प्रशासक ने सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करें, प्लास्टिक का उपयोग ना करें तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर को स्वच्छ एवं रमणीक बनाए रखें.
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/10/BIO-Me.jpg)
ये रहे मौजूद
अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक प्रशासक निकेश कुमार, सहायक प्रशासक सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे.