रांची : राजधानी रांची में आज मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से आसमान में बादल छाये हैं. मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 17 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो 18, 19 और 20 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 21 व 22 नवंबर को भी आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

छठ में रांची में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें, तो 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मोसम शुष्क रहेगा. बता करें पिछले 24 घंटे की तो झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

चतरा रहा सबसे ठंडा

24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो चतरा में 12.2 डिग्री दर्ज की गई.इसके अलावा धनबाद में 13.4, बोकारो में 16.1 डिग्री, जामताड़ा 15.5, खूंटी 13.7, गुमला 13.1, हजारीबाग 13.8, गिरिडीह 16.5, गोड्डा 16.5, लातेहार 13.3, रामगढ़ 14.3, पश्चिमी सिंहभूम 13.8, रांची 14.2 व जमशेदपुर का 17.8 डिग्री दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें: धनबाद डीसी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सीसीटीवी से होगी सुरक्षा की निगरानी

 

Share.
Exit mobile version