रांची: रविवार 21 जनवरी को युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति (युवा महावीर मंडल रांची) के बैनर तले रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से भव्य श्रीराम यात्रा निकाली गई. युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि बहुत दिनों से चल रही तैयारी का परिणाम है कि आज बहुत ही जोश खरोश के साथ भव्य श्रीराम यात्रा निकाली गई. भगवान श्रीराम के नारों से पूरी रांची गुंजायमान हो गई. छोटे-छोटे बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में भगवान के रूप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. महिला पुरुष और युवाओं से भरी इस श्रीराम यात्रा का सभी लोगों ने दिल खोल कर स्वागत किया.

रांची के पहाड़ी मंदिर से निकाली गई यह भव्य राममय यात्रा रातू रोड दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, लोहा पट्टी, अप्पर बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक होते हुए मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची. युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने हमेशा शहर के लोगों को जोड़कर ऐतिहासिक भक्ति में कार्यक्रम किया है.
इस भव्य श्रीराम यात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, सोमवित माजी, दीपक ओझा, सोनू सिंह, बिट्टू सिंह, नेहा गिरी,विनय सिंह, आरिफ बट्ट, लखन सहनी, विजेंदर सिंह, साहिल,मुस्कान पाठक,सूम्मी वर्मा, अर्चना चौबे,उज्जवल कुमार सिन्हा,मंटू पांडे, डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सोनी, अशोक यादव,अभिजीत राज,मीनू सिंह,सीनू वर्मा, सुप्रिया,खुशी कांकन, मोहन गोस्वामी, रोमा सरकार, अमित कुमार राॅय,विभू,अमृता शर्मा,पुजा कुमारी, कुमार बंटी,राजीव पांडे, सिम्मी गोस्वामी, शिल्पी कुमारी वर्मा,रत्नेश सिन्हा,अंशु,महिमा सिन्हा, रोहित कुमार,विनिता,अनिता सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे.

Share.
Exit mobile version