Ranchi : RPF को सूचना मिली कि बीते 31 जनवरी को ट्रेन संख्या 13352 एक्सप्रेस के कोच संख्या S3 में एक महिला यात्री के छेड़खानी की जा रही है। मिली इंफॉर्मेशन पर RPF मुरी के ASI एमके जायसवाल, GRP मुरी के ASI गिरि कश्यप और मेरी सहेली की टीम उक्त बॉगी में पहुंची। शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि वह बिना कन्फर्म टिकट के यात्रा कर रही थी। किसी अन्य यात्री के बैग पर सिर रखकर सो रही थी। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के पास जागने पर उसने पाया कि उसका मोबाइल फोन गायब था। उसने इल्जाम लगाया कि उक्त शख्स ने उसका मोबाइल टपा लिया। वही उसे गलत तरीके से टच कर रहा था। RPF ने उसे FIR दर्ज कराने की सलाह दी तो वह मुरी रेलवे स्टेशन पर उतर गयी।
संदेह के आधार पर एक संदिग्ध शख्स को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गयी। जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता नाबालिग है और अपने आशिक के साथ घर से भागी हुई है। उनके पास केवल जेनरल टिकट था, जिसके कारण वे गेट के पास सो रहे थे। लड़की ने मोबाइल चोरी की शिकायत की थी, लेकिन संदेह के आधार पर उसने व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। लड़की ने इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। आगे की जांच में पता चला कि लड़की देव दास नाम के लड़के के साथ घर से भागी थी। लड़की के पिता ने देवघर के करों थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी। इसके बाद मुरी RPF ने करों थानेदार से संपर्क साधा औऱ सारी बात बतायी। देवघर से एसआई सुदामा प्रसाद को मुरी भेजा गया। तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों को सही-सलामत एसआई सुदामा के हवाले कर दिया गया। इस कांड को सुलझाने में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एएसआई एमके जायसवाल, वीके रजक और एमके मीना की सराहनीय भूमिका रही।
Also Read : Budget 2025 : बजट में ये चीजें हुई महंगी और ये चीजें हुई सस्ती, देखें पूरी लिस्ट
Also Read : मोदी सरकार का मिडिल क्लास को बहुत बड़ा तोहफा, 12 लाख इनकम तक नहीं लगेगा कोई