Bokaro (Manoj sharma) : जंगल में घुसी फोर्स को आज फिर से कामयाबी हाथ लगी है। AK-47, पेट्रोल बम, गोलियां, मैगजीन सहित नक्सलियों के कई सामान फोर्स ने बरामद की है। यह सारे सामान जवानों को बोकारो के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगल से मिले हैं। पेट्रोल बम को नष्ट कर दिया गया है। वहीं, AK-47 सहित बाकी सारे सामान जब्त कर लिये गये हैं। बोकारो पुलिस और CRPF के जवानों की संयुक्त टीम पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के जंगल में नक्सलियों और उनके सामानों को खोज रही है। जंगलों के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।
यहां याद दिला दें कि बीते 22 जनवरी को बोकारो के पेक नारायणपुर में एनकाउंटर के दरम्यान महिला नक्सली एरिया कमांडर शांति देवी और नक्सली मनोज टुडू को मार गिराया गया था। इसके बाद से सुरक्षाबल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। बोकारो पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक की खोज में पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन के जांबाज जवान लगातार झुमरा सहित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं।
Read also : गरीब, युवाओं, किसानों और नारी शक्ति का बजट : डॉ नीरा यादव
Read also : मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बोकारो डीसी विजया जाधव ने किया खुलासा
Read also : बोकारो स्टील प्लांट का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी
Read also : बोकारो मुठभेड़ में 15 लाख के ईनामी नक्सली की बीवी भी मारी गई
Read also : पॉलिसी क्लेम बढ़ाने का ऑफर दे खाता से उड़ा लिया था साढ़े 15 लाख, CID ने किया अरेस्ट
Read also : लेनदेन के विवाद में मा’रा गया था इमामुद्दीन, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Read also : झारखंड पुलिस की अनोखी पहल, चॉकलेट बांट कर अफीम की खेती न करने की अपील
Read also : JMM का 53वां स्थापना दिवस : धनबाद में होगा भव्य कार्यक्रम, CM समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Read also : Budget 2025 : बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा