रांची। धुर्वा थाना में रहने वाले जवानों के बैरक में अचानक आग लगने से बड़ी घटना होते-होते बच गया। बैरक में कुछ जवान रात्रि डयूटी कर सो भी रहे थे। बुधवार की सुबह आगजनी की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि, इस दौरान जवानों को काफी नुकसान हुआ है।

हीटर, केरोसिन तेल पर जवान बनाते है खाना
धुर्वा थाना में रहने वाले जवानों के बैरक की स्थिति इस कदर है कि जिस जगह पर सोते है, उसी जगह पर खाना भी बनाते है। इतना ही नहीं, हीटर और केरोसिन तेल पर खाना बनाया जाता है और बैरक में ही तेल को स्टोर भी किया जाता है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट तो कुछ लोग दूसरी बातें कर रहे है।

Share.
Exit mobile version