साहिबगंज : जिले के राधानगर थाना के उत्तर बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सीतारामटोला गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की लाश घर के अंदर फंदे से लटकती हुई बरामद की गई। महिला की पहचान रूपानी देवी के रूप में की गई है। उसकी उम्र 24 वर्ष थी। कुछ समय पहले ही उसका विवाह हुआ था।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची की पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है।

मामले के संबंध में बताया गया कि सीतारामटोला गांव के राजेश मंडल की शादी कुछ समय पूर्व ही रूपाली देवी उम्र से हुई थी। गुरुवार सुबह महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा गया। परिजनों ने घटना की सूचना राधानगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व विपिन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता भरत मंगल राधानगर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार बेटी ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह लड़की को प्रताड़ित करते रहे।

Share.
Exit mobile version