Latehar : आठ साल के मासूम बच्चे की डेड बॉडी झाडियों में मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गये। जिस किसी ने बच्चे की लाश को देखा, उसका रूह कांप गया। बच्चे को बेहद क्रूरता के साथ मारा गया था। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गयी थी। वहीं, हाथ और उंगलियां भी तोड़ दी गयी थी। दिल दहला देने वाली यह वारदात लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र से सामने आयी है।
बच्चे की शिनाख्त क्षितिज शर्मा के तौर पर की गयी। वह किराना व्यवसायी प्रभात शर्मा का बड़ा बेटा था। आठ साल का क्षितिज शर्मा नेतरहाट के जेवियर स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। वह बीते रविवार रात से घर से गायब था। मारे गये क्षितिज के घरवालों के अनुसार क्षितिज रात का खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां उसके कमरे में गयी तो वह रूम में नहीं मिला। घरवालों की बेचैनी बढ़ी और उसे खोजने निकल पड़े। घरवालों ने पूरी रात उसे हर संभावित ठिकाने पर खोजा, पर उशका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
क्षितिज के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका कभी किसी के साथ कोई लफड़ा-झगड़ा नहीं हुआ। उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं। बच्चे को किसने और क्यों मारा, इस बात का जरा भी इल्म नहीं। किसी पर कोई शक भी नहीं। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। SDPO शिवपूजन बहेलिया काी कहना है कि कातिल कोई भी हो, बहुत देर तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह पायेगा।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने दी सहमति, उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदी होंगे रिहा
इसे भी पढ़ें : न प्रमोशन – न इंटरनेट पर चर्चा, फिर भी ब्लॉकबस्टर हिट रही ये फिल्म…