पलामू : पुलिस जवान की नाबालिग बेटी ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली है। मामला उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव के जरही टोला की है। जैप जवान की पत्नी सो कर उठी तो देखा कि बेटी की लाश फंदे से लटकी हुई है। लड़की ने हाथ पर ब्लेड से काटकर कुछ लिखने का प्रयास किया है, जो पढ़ा नहीं जा रहा है।

आशंका जाहिर की जा रही है लड़की ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान जैप जवान रामप्रयाग राम की 16 साल की बेटी अनुराधा कुमारी उर्फ अनु के रूप में की गई। गुरुवार की रात उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त जैप जवान रामप्रयाग राम अपने घर में नहीं थे। वह ड्यूटी पर चाइबासा में हैं। घर पर इनकी पत्नी और बेटी अनुराधा रहती थी।

Share.
Exit mobile version