Joharlive Team

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में होटल जैस्मिन के छत से पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया हैं। विवाहिता का शव गले में दुप्पटा से लटका मिला है। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं, उसकी पहचान किलची मंडल के रूप में आधार कार्ड देख हुआ है। वह बंगाल की रहने वाली थी।

सूचना मिलने के बाद चुटिया इंस्पेक्टर रवि ठाकुर मौके पर पहुंच कर जांच किये और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर, थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने मामले की जानकारी मृतिका किलची के परिजनों को दे दिया है। सूचना मिलने के बाद परिजन बंगाल से रांची के लिए निकल चुके है। अभी तक फांसी लगा कर मरने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने किलची के मोबाइल को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

  • कैटरिंग का काम करने बंगाल से आई थी रांची

चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि मृतिका किलची एक बच्चे की माँ थी। वह बंगाल से रांची कैटरिंग का काम करने आयी थी। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे होटल में आ कर रुकी थी। इसके बाद दूसरे दिन सुबह 9 बजे छत पर दुपट्टा से लटका शव मिला है। वह छत पर कब और कैसे आयी। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Share.
Exit mobile version