Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कर्मी पर गोलीबारी करने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज सिंह के रूप में हुई है और वह सुरक्षा गार्ड का काम करता है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है.
शराब पीने के दौरान चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (IHS) के पूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को सोमवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था. सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह और अन्य कर्मी शराब पी रहे थे. इसी दौरान गलती से हथियार से गोली चल गयी थी. जिसमें जितेंद्र सिंह जख्मी हो गया था. उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. जख्मी जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले व्यक्ति पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Also Read : रांची की बेटी सृष्टि सिंह स्टार प्लस पर दिखायेगी अपना जलवा
Also Read : तनिष्क शोरूम में लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो जख्मी
Also Read : …और अचानक समीक्षा करने रांची SSP कार्यालय पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता
Also Read : विशेष बच्चों के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द करें शिक्षकों की नियुक्ति : SC
Also Read : गढ़वा के पटाखा दुकान में हुए हादसे पर राज्यपाल और CM ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश
Also Read : CM हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा से अबतक बची 94 लोगों की जान, रूट और रेट के बारे में जानें डिटेल्स
Also Read : पटाखे की दुकान में लगी भीषण आ’ग, 4 बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौ’त
Also Read : रांची कांटा टोली पुल पास लगी आग, जानें पूरी वारदात…
Also Read : रांची कांटा टोली पुल पास लगी आग, जानें पूरी वारदात…