Islamabad (Pakistan) : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज यानि शुक्रवार को सुबह- सवेरे हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, चार मजदूर जख्मी है। बता दें कि बलूचिस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता रहता है कि अफगान आतंकी मुल्क में खूनखराबा कर अशांति फैला रहे हैं।
न्यूज इंटरनेशल समाचार पत्र ने अपने सहयोगी समाचार चैनल जियो न्यूज के हवाले से यह खबर अपनी वेबसाइट पर दी है। द न्यूज के अनुसार यह विस्फोट हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
हरनाई के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली काकर ने बताया कि कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन पर बम फेंका गया। नौ खनिकों की मौके पर मौत हो गई और दो ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें क्वेटा ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। शहराग इलाके में बड़ी संख्या में कोयला खान हैं। पहले भी यहां कई बार आतंकी वारदात हो चुकी हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में डालें ये चीज, चमक उठेगा भाग्य!
Also Read : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगे कई प्रतिबंध, ग्राहकों की बढ़ी टेंशन
Also Read : कभी भी खाली न रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है आर्थिक परेशानी…
Also Read : रांची में रिंग रोड पर दो बसों की टक्कर, फिर…
Also Read : जमशेदपुर मे हुई फायरिंग, पुलिस हेलमेट चेकिंग मे थी व्यस्त…