Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में आज (11 फरवरी) से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के बाद अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने कहा कि सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का हल्का असर आगामी दिनों में देखा जा सकता है, जिसका प्रभाव अगले दो से तीन दिन बाद झारखंड में महसूस हो सकता है.
चतरा रहा सबसे अधिक ठंडा
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में मामूली परिवर्तन देखा गया. इस दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.3 °C और सबसे कम तापमान चतरा में 7.2 °C रिकॉर्ड किया गया.
रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 °C रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 10.6 °C रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था, लेकिन पिछले 24 घंटे में यह 0.4 डिग्री अधिक रहा.
मुख्य शहरों का तापमान (°C में) :
- रांची : अधिकतम 29.8, न्यूनतम 10.6
- जमशेदपुर : अधिकतम 32.8, न्यूनतम 10.4
- मेदिनीनगर : अधिकतम 33.0, न्यूनतम 09.5
- बोकारो : अधिकतम 31.1, न्यूनतम 09.5
- चाईबासा : अधिकतम 33.8, न्यूनतम 10.6
- सरायकेला : अधिकतम 34.3, न्यूनतम 11.1
- गढ़वा : अधिकतम 29.6, न्यूनतम 07.3
- चतरा : अधिकतम 26.5, न्यूनतम 07.2
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन शिक्षकों की बढ़ाई सैलरी, जानें UPDATE
Also Read : शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान
Also Read : पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
Also Read : अदाणी समूह करोड़ों की लागत से बनाएगा अस्पताल, मायो क्लिनिक भी होगा साथ…
Also Read : पलामू के कई कोचिंग संस्थानों में हुई छापेमारी, निषेधाज्ञा लागू
Also Read : मक्के के खेत में मिली नाबालिग की बॉडी, देखकर लोग रह गए दंग