Ranchi : राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश के बाद पारा अचानक लुढ़क गया। हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ और काफी सुहावना हो गया। लेकिन बादल छाया रहा। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड का एहसास फिर से होने लगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च को भी विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवा चलने तथा ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को राज्य दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्ती हिस्सा रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग और उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका समेत अन्य इलाकों में इससे जुड़े इलाकों में गर्जन और 40-50 किमी की गति से हवा चलने की सम्भावना है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 मार्च को दक्षिण-पूर्वी उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गर्जन और 30-40 कि गति से हवा चलने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read : पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
Also Read : लोहरदगा में वज्रपात से एक की मौ’त, दो जख्मी
Also Read :केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा को अपराधियों ने मारी गो’ली
Also Read :सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे को खोज रही पुलिस
Also Read :झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश, 16 जिलों में आंधी और ठनका का अलर्ट
Also Read :देवाशीष घोष की बहन ने सीता सोरेन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Also Read :CNT और SPT को संशोधित नहीं कर सकता विधानमंडल – मंत्री दीपक बिरुआ
Also Read :आपसी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, रिम्स में मौत के बाद सड़क पर बवाल