Patna : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज यानी बुधवार की सुबह गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गवर्नर से मिलकर बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया हूं। उन्हें प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया हूं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं। शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज ठहरा रहे हैं। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।
#WATCH | पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…बिहार में कानून और व्यवस्था का आपराधिक विकार हो चुका है। पुलिस प्रशासन को जनता की सेवा में लगना चाहिए लेकिन वे रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बने हुए हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब बिहार में गोलियां नहीं चलती हैं… कानून को अपने हाथ में… pic.twitter.com/05oFUH4X7w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
Also Read : London की तरह भारत के इस राज्य में बनेगा देश का सबसे बड़ा फेरिस व्हील
Also Read : रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो
Also Read : गढ़वा के इन परिवारों को 14 महीने से नहीं मिला राशन, CM ने लिया संज्ञान
Also Read : मालकोटी पुल के पास हादसा, बाइक सवार युवक-युवती की गई जान
Also Read : कांड करते धराये पांच साइबर क्रिमिनल्स, FB के जरिये करते धोखाधड़ी… जानें कैसे
Also Read : हमें उस तस्वीर का इंतजार है, जिसमें इरफान अंसारी संगम में डुबकी लगाते दिखाई देंगे : भानु प्रताप शाही
Also Read : झारखंड को कैंसर मुक्त करने के लिये हेल्थ मिनिस्टर उठाने जा रहे कड़े कदम, क्या बोले… जानिये
Also Read : कृषि मंत्री के लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्या जल्द दूर करने का निर्देश
Also Read : कबाड़ी चुनने वालों के निशाने पर राजधानी की ज्वेलरी दुकान, 7 चढ़े पुलिस के हत्थे