Ranchi : झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के द्वारा रविवार यानि आज सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम की घोषणा कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार यह टीम 21 मार्च से 23 मार्च तक साईं नगर शिरडी, जिला अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधत्व करेगी.
किनका हुआ चयन :
सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम में अनुष्का खलखो (कप्तान), रेखा कुमारी, सलोनी कुमारी, रानी कुमारी, कृति कुमारी, मीना कुमारी, निभा कुमारी, संध्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, पुनम कुमारी, रिया कुमारी (सभी खिलाड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूढमु, रांची से). टीम के साथ प्रशिक्षक शुभम उरांव और मैनेजर के तौर पर अंजू कुर्रे को शामिल किया गया है.
सभी खिलाड़ियों का टीम में चयन होने पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुढमू की वार्डेन अनिमा रानी महतो, उमा कुमारी एवं शारीरिक शिक्षिका शांति कुमारी ने बधाई और शुभकामनाएं दी. झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य चॉकबॉल टीम 18 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन से साईं नगर शिरडी, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी.
Also Read : CM नीतीश ने TRE-3 में चयनित 51,389 शिक्षकों को बांटा नियुक्ति पत्र
Also Read : चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए पहाड़ी मंदिर में FANS कर रहे महायज्ञ
Also Read : नालंदा में सुबह सवेरे भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त
Also Read : प्रेम विवाह के आठ माह बाद संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौ’त
Also Read : फर्जी दारोगा बन कर रहा था शराब तस्करी, उत्पाद विभाग ने दबोचा
Also Read : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती
Also Read : बच्चों के जन्म में था सिर्फ 4 महीने का अंतर और ले लिया मातृत्व योजना का लाभ
Also Read : बिहार में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी
Also Read : गढ़वा पुलिस ने भारी मात्र में अवैध विदेशी शराब किया बरामद, 1 गिरफ्तार
Also Read : नशे के कारोबारी अफीम और हथियार के साथ गिरफ्तार, खूंटी से चतरा पहुंचाते थे माल