Joharlive Team

रांची। झारखंड के नए मुख्य सचिव (सीएस) सुखदेव सिंह बनाये गये हैं। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 1 अप्रैल से लागू होगा। सुखेदव िसंह को झारखंड में प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा रहा है। 31 मार्च को मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सुखदेव िसंह को सौंपी जायेगी। 1987 बैच के आइएएस अधिकारी सुखदेव सिंह वर्तमान में राज्य के विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे हैं।


इसके साथ ही सरकार ने आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया है। राजीव अरुण एक्का अभी जेबीवीएनल के एमडी के पद पर पदस्थापित हैं। वह वर्ष 1995 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।

Share.
Exit mobile version