Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चांडिल कॉलेज के छात्र बादल सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त रवि रजत और मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त नीमडीह थाना क्षेत्र के चिलयामा गांव से हाथी खेड़ा मंदिर दर्शन के लिए बाइक से निकले थे। चिमटा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने बादल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह चांडिल कॉलेज में पढ़ता था और दोस्तों के साथ मंदिर जा रहा था। वहीं, रवि रजत और मदन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस कर रही जांच
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिर्फ मंदिर दर्शन के लिए दोस्तों के साथ गया था। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Also Read : BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा कल से, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Also Read : बोकारो में तैनात जामताड़ा के CISF जवान की बंगाल में हत्या, एक संदिग्ध धराया
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : CCS बैठक में प्रधानमंत्री ने लिए कई अहम फैसले… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत
Also Read : व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें : डॉक्टर डीडी भंडारी
Also Read : एक्ट्रेस के सौतेले भाई ने जीजा के लिए कह दी बड़ी बात, कहा: कपूर कौन है?…
Also Read : SSP ने की क्राइम मीटिंग, तमाम DSP और थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश