Ranchi : झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं धनबाद, जमशेदपुर और देवघर जैसे जिलों में पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है. आज दोपहर से मौसम में कुछ नरमी आने की उम्मीद है और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
लू और आंधी-तूफान का खतरा
26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा दोपहर बाद कई इलाकों में आंधी-तूफान, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
27 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार, 27 अप्रैल को झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची, हजारीबाग, देवघर, दुमका, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह सहित कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बोकारो, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा में भी मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है.
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें
Also Read : रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी
Also Read : 6 लाख का सरकारी पाइप टपाकर हो रहे थे बॉर्डर पार, मगर…
Also Read : उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें
Also Read : लैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब