रांची : भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा राहुल गांधी को रावण के रूप में पेश किए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला. इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेसी नेता शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे केंद्रीय नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराते हुए इस प्रकार का कृत कर रहे हैं.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से मिले व्यापक जन समर्थन से भाजपा घबरा गई है और इस प्रकार का कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 15 हजार घूस लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा हल्का कर्मचारी

Share.
Exit mobile version