Joharlive Team

रांची। रांची जिला में पहली बार लापरवाही बरतने और योगदान न देने मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई एसएसपी अनीश गुप्ता ने रांची जिला में तैनात दारोगा, जमादार समेत 9 जवान के खिलाफ की। उन्होंने सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिसमें दारोगा अरुण सिंह पर 23 अक्टूबर 2018 को कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के पास से 7 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किए जाने के मामले में एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।

वहीं, 7 मार्च 2017 को नाला रोड निवासी दिलशान मोइन से पैसा लेते पकड़े गए जमादार कृपुस कुजूर को भी बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि, रांची जिला बल में तैनात 7 जवानों को भी बर्खास्त कर दिया गया है। पांच पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी से फरार रहने और दो पुलिसकर्मियों पर स्थानांतरित जिला बल में निर्धारित समय पर योगदान नहीं देने के आरोप में कार्रवाई की गई है। जमादार संजय कुमार सिंह और प्रहलाद शाह को वरीय पदाधिकारी के आदेश काव्य खेलना करने और कांड का अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में एक वर्ष के लिए क्रमशः जमादार से हवलदार और जमादार से आरक्षी की कोटी में प्रत्यावर्तित किया गया है।

  • किस पदाधिकारी ने की किसके खिलाफ की कार्रवाई

बर्खास्त जवान पिछले काफी समय से अपनी ड्यूटी से फरार थे। स्थानांतरित जिला बल में भौतिक रूप से प्रस्थान नहीं कर रहे थे। मामले में अलग-अलग पदाधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद सभी के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई की और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया।

इससे पूर्व आरक्षी रणधीर कुमार के खिलाफ पुलिस निरीक्षक मधुसूदन प्रसाद सिंह, आरक्षी प्रेम कुमार, शशि कुमार, सुनील बारला व परमधारी तुरी के खिलाफ तत्कालीन सीसीआर डीएसपी तुषार कांत झा, आरक्षी अमित बाड़ा के खिलाफ पुलिस निरीक्षक हेलन सोय और आरक्षी रोबर्ट बारला के खिलाफ पुलिस निरीक्षक विजय सिंह ने रिपोर्ट सौंपी थी। इन्हीं पुलिस पदाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। सुनील बारला ने स्थानांतरित होने के बाद कोडरमा में और अमित ने गढ़वा जिला बल में नहीं दिया था योगदान

सुनील बारला का रांची जिला बल से कोडरमा जिला बल में योगदान देने का आदेश दिया गया था। स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद भी सुनील ने आदेश का पालन नहीं किया और भौतिक रूप से कोडरमा जिला बल में लंबे समय तक योगदान नहीं दिया। आरक्षी अमित बाड़ा को रांची जिला बल से स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिला बल में भौतिक रूप से योगदान देने का निर्देश दिया गया था। अमित ने भी आदेश को नजरअंदाज करते हुए गढ़वा जिला बल में योगदान नहीं दिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Share.
Exit mobile version