Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में आज पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की है। करीब 50 एकड़ में लगे अवैध फसल को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। इस काम के लिये रविवार को हजारीबाग के SP अरविंद कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे। SP के नेतृत्व में बरही के SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, चौपारण के थानेदार सहित वन विभाग की टीम ने फसल को नष्ट किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिये फसलों को रौंदा। वहीं, मौके पर लोगों को नशे की खेती करने के खिलाफ जगाया भी गया। लोगों को अफीम की खेती से होनी वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। वहीं, आग्रह किया गया कि आसपास के इलाके में अगर कोई इस गैर कानूनी काम को कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। कार्रवाई की जायेगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read : झारखंड में एक महीने तक चलेगा अटल विरासत सम्मेलन, कब से कब तक… जानें
Also Read : रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, कई ट्रेनें रद्द
Also Read : कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो सहित कई लोगों ने थामा AJSU का दामन
Also Read : लड़की बनकर रील बनाने पर मां ने फटकारा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम…
Also Read : दुमका में आज JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, CM समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
Also Read : पांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ
Also Read : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रिमांड में कर गया एक नया खुलासा, तीन राज्यों से मिल रही मदद
Also Read : पॉलिसी क्लेम बढ़ाने का ऑफर दे खाता से उड़ा लिया था साढ़े 15 लाख, CID ने किया अरेस्ट
Also Read : लेनदेन के विवाद में मा’रा गया था इमामुद्दीन, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा