Bangalore : देश की जानी-मानी कोल्ड ड्रिंक कंपनी कैंपा कोला ने साउथ सुपरस्टार राम चरण को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। कंपनी ने एक नया कैंपेन भी शुरू किया है जिसका नाम है – “कैंपा वाली ज़िद”। यह नया अभियान युवाओं की उस जिद और जज्बे को सलाम करता है जिससे वे हर दिन मेहनत करते हैं, मुश्किलों का सामना करते हैं, गिरते हैं, फिर उठते हैं और आगे बढ़ते हैं।
राम चरण, जो पहले से ही युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं, अब कैंपा कोला के साथ जुड़ गए हैं। इस कैंपेन में उन्होंने किसी किरदार की भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि वे खुद अपनी असली जिंदगी की कहानी कैमरे के सामने लाए हैं – एक ऐसी कहानी जिसमें मेहनत, संघर्ष और जीत है।
इस फिल्म में राम चरण के असली स्टंट, उनका आत्मविश्वास और एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म का मकसद यह दिखाना है कि सच्ची जिद से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
मेकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के चेयरमैन और सीईओ प्रसून जोशी ने कहा, “हम ‘कैंपा वाली ज़िद’ के ज़रिए युवाओं की असली भावनाओं को सामने लाना चाहते थे। राम चरण भी उन्हीं की तरह हैं – एक ऐसी ताकत, जिसे कोई रोक नहीं सकता।”
रिलायंस के तहत एक साल में ही कैंपा कोला को फिर से पहचान मिली है और यह ब्रांड अब सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।
Also Read : IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : चाईबासा में मुठभेड़, नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक जख्मी