सोनाहातू (रांची) : सोनाहातू प्रखण्ड में विधायक सुदेश महतो के द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिये निःशुल्क बस सेवा चालू किया जाना है। कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिये रोजाना सुबह टांगटांग चौक से बस खुलेगी जो जाड़ेया, जामुदाग, सोनाहातु होते हुए बुंडू तथा रांची जायेगी। बस अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा।

कुल 496 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन

छात्र-छात्राओं के माता-पिता अपने अपने घर से बच्चों का मानिटरिंग पायेंगे। रविवार-सोमवार को सोनाहातू प्रखंड मुख्यालय और बारेंदा में रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजित किया गया है। रविवार को पहले दिन 225 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। बारेंदा में कुल 106 और सोनाहातु मुख्यालय में कुल 119 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराये। दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय में कुल 270 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया गया।

कुल मिलाकर पूरे सोनाहातु प्रखंड से कुल 496 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद बस का पास निर्गत किया जायेगा। पास के माध्यम से बच्चे रोजाना बुंडू या रांची जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कैम्प में जिला प्रवक्ता श्याम कुमार महतो, केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो, चितरंजन महतो आदि मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version