Ramgarh : झारखंड से बिहार तक शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ पुलिस ने स्कॉर्पियो और वैगन-आर गाड़ियों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो से नकली शराब हजारीबाग होते हुए बिहार के हाजीपुर और वैशाली जिलों में ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर जांच अभियान शुरू किया।
कुजू नया मोड़ पर पुलिस ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो (बीआर 06 पी 2663) को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ा और उसकी तलाशी ली, जिसमें 25 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद हुई। हर पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें थीं। कुल 300 बोतल शराब बरामद की गई।
स्कॉर्पियो चालक मो इस्लाम उर्फ राजा ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके पीछे एक वैगन-आर कार भी आ रही है, जिसमें संजीव कुमार सिंह और अभिषेक कुमार मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने वैगन-आर को भी नया मोड़ पर रोका और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैगन-आर से पांच पेटी शराब बरामद की, जिसमें कुल 60 बोतलें थीं।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस शराब तस्करी के गिरोह का मुख्य सरगना संजीव कुमार सिंह है, जो पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुका है। उन्होंने कहा कि संजीव की टीम हाईवे पर निगरानी रखती थी और पुलिस की जांच अभियान की सूचना आगे चलने वाली गाड़ी से मिल जाती थी।
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 27 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हर 15 दिन पर लगेगा रक्तदान शिविर, चाईबासा में नहीं होगी खून की कमी
Also Read : राजधानी में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न