रांची : राजधानी में रविवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के बैनर तले बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में 3 साल से 11 साल के उम्र के बच्चों ने भाग लिया है। यात्रा की शुरुआत नक्षत्र वन से हुई। जहां बाल कांवरियों को कांवड़ में जल देकर संकल्प करा कर रवाना किया गया। यात्रा रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंची। जहाँ पहुँच कर पहाड़ी मंदिर में छोटे-छोटे शिवभक्तों ने भोलेबाबा पर जलाभिषेक किया है। इस मौके पर झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश कुमार सिंह, उत्तम यादव, दिलीप गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version