Joharlive Team

सिमडेगा। जिला के बांसजोर ओपी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने 18 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से चाकू बरामद किया है।

एसपी डाॅ शम्स तबरेज ने बताया कि 12 दिसंबर को आरोपी रोशन ने लड़की की हत्या कर उसका शव बांसजोर ओपी क्षेत्र कोयडेगा कुंआबुरू जंगल में फेंक दिया था। मामले की छानबीन करती पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी रोशन को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है. हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि रोशन उस लड़की से प्रेम करता था। लड़की जब विवाह का दबाव बनाने लगी तो उसने हत्या कर दी।

Share.
Exit mobile version