Chandigarh : चंडिगढ़ के मोगा जिले में बीती रात तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने शिव सेना (शिंदे गुट) के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि गोली लगने से दो अन्य घायल हो गए। पुलिस इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण मान रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन युवक उसके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी तरफ बढ़ा तो उन्होंने अचानक उसके पैर में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी बीच घर से दूध लेने निकला एक बच्चा थॉमस हमलावरों के निशाने पर आ गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायरिंग की, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। सैलून से निकलकर स्टेडियम रोड पहुंचे शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रधान मंगत राय मंगा पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह फायरिंग हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Also Read : राशन कार्डधारकों को राहत, अब इस डेट तक करा सकेंगे KYC
Also Read : झारखंड में अभी से ही गर्मी का प्रकोप, इन पांच जिलों में लू का अलर्ट जारी
Also Read : विश्व नींद दिवस पर जानें इसका इतिहास, नींद के लाभ एवं नींद से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट!
Also Read : मछली की पेटी में छुपाकर यूपी से बिहार पहुंचायी जा रही थी शराब, कैसे हुआ खुलासा… जानिये
Also Read : CBSE बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया नोटिस, अगली परीक्षा के लिए ये है अपडेट…
Also Read : होली पर कैसा होगा मौसम का हाल ? जानिए कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी…
Also Read : PLFI का संस्थापक सदस्य सहित तीन उग्रवादी धराये, SP बोले… जानिये क्या