रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) में रविवार को मतगणना संपन्न हुई. चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं. आरडीबीए चुनाव के रिजल्ट में इस बार भी अध्यक्ष पद पर एक बार फिर शंभू प्रसाद अग्रवाल विजयी रहे. वहीं, सचिव पद पर संजय कुमार विद्रोही ने भी फिर से जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार केसरी ने, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल सिंह ने जीत दर्ज की. संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए अभिषेक कुमार भारती एवं संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद के लिए प्रदीप कुमार चौरसिया ने जीत दर्ज की है. चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने इसकी घोषणा की. बता दें कि पदधारी के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं, 1863 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 2163 थी.

अध्यक्ष पद

शंभू प्रसाद अग्रवाल -915 अरविंद कुमार मित्रा-453

उपाध्यक्ष

विनय कुमार राय-527

अनूप कुमार लाल-418

सचिव

संजय कुमार विद्रोही-678

अनिल कुमार कंठ-450

आशीर्वाद बेदिया -450

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

अभिषेक कुमार भारती-903

पवन रंजन खत्री-659

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)

प्रदीप कुमार चौरसिया-560

बिनोद कुमार सिंह -487

कोषाध्यक्ष

मुकेश कुमार केशरी-680

प्रीतांशु कुमार सिंह- 614

सहायक कोषाध्यक्ष

दीनदयाल सिंह-428

संजय कुमार तिवारी-415

Share.
Exit mobile version