Johar Live Desk : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेस 2024 का फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। इस साल के फाइनल रिजल्ट में 1009 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवार शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सहित अन्य सिविल सेवाओं के कुल 1056 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
1009 अभ्यर्थी हुए चयनित
UPSC द्वारा जारी की गई फाइनल मेरिट लिस्ट में 1009 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से सामान्य वर्ग से 335, EWS वर्ग से 109, OBC से 318, SC से 160 और ST वर्ग से 87 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और अन्य सिविल सेवा पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
नतीजे कैसे डाउनलोड करें?
- UPSC की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “What’s New” सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं और रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां?
इस साल के सिविल सर्विसेज परीक्षा के जरिए कुल 1056 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि, 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न सिविल सेवा पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
साक्षात्कार से लेकर परिणाम तक का सफर
इस बार के सिविल सर्विसेज परीक्षा की प्रक्रिया 2024 में 14 फरवरी से 6 मार्च तक आवेदन के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 16 जून को प्रीलिमिनरी परीक्षा आयोजित की गई, और 1 जुलाई को उसके परिणाम घोषित किए गए। मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी, और इसके परिणाम 9 दिसंबर 2024 को जारी किए गए थे। अंत में, 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया।
शक्ति दुबे ने प्राप्त की AIR 1
सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 के फाइनल परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने AIR 1 (ऑल इंडिया रैंक 1) प्राप्त की है। शक्ति दुबे ने बताया कि वह प्रयागराज से ही स्कूल की पढ़ाई कर चुकी हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की है। इसके अलावा, उन्होंने BHU से 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया था और 2018 से ही UPSC की तैयारी कर रही थीं।
Also Read : Flipkart IPO से पहले अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में करेगा शिफ्ट