आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां कांग्रेस कमेटी के वरीय जिला उपाध्यक्ष फ़ूलकान्त झा ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के चेयरमैन को पत्र लिखकर यह मांग की है कि हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा झारखंड के देवघर से शुरू की जाय. जिससे कि विरोधियों को सनातनी होने का भ्रम दूर हो जाय, साथ ही इससे अब तक अछूते रहे झारखंड को भी थोड़ी संजीवनी मिल सके.

फ़ूलकान्त झा ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा देवघर से शुरू करते हुए बिहार के बोधगया होते हुए उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर होकर इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में पूर्ण करें. चूंकि, यह झारखंड, बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यहां के इंडिया गठबंधन दलों के लोगों की भी मांग है. राहुल गांधी के इस यात्रा का लाभ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दलों को निश्चित रूप से मिलेगा.

Share.
Exit mobile version