Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में बड़े पैमाने पर उच्च पदों का सृजन किया जा रहा है, जिससे निगम के चहेतों को उच्च पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जा सके। यह इल्जाम लगाया है झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष जय राय ने। अजय ने कहा कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
उन्होंने कहा कि निगम में नीचे के स्तर के पदों पर कर्मियों की भारी कमी है। इसके बावजूद उच्च पदों का सृजन किया जा रहा है, जिस पर निगम का करोड़ करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। उन्होंने इल्जाम लगाया कि यह सारा खेल प्रोमोशन देने के लिए किया जा रहा है।
अजय राय ने कहा कि निगम के हितों को पैरों तले रौंदते हुए स्वहित में उच्च पदों पर प्रोमोशन देने के मकसद से निगम में कार्यकारी निदेशक, महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक के पदों का सृजन कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सारा खेल निगम के उच्च अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच मिलीभगत से किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निगम में उच्च पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने के लिए लेन-देन खेल भी जारी है। उन्होंने कहा कि यह सारा खेल निगम के उच्च अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच मिलीभगत से किया जा रहा है।अजय राय ने मांग की है कि इस मामले की समुचित जांच CBI से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के उच्च अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच मिलीभगत का खुलासा करने के लिए CBI जांच जरूरी है।
Read also: महाकुंभ मेले को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त…