Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। DGP अनुराग गुप्ता ने मीडिया को बताया कि यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के पास हुई। लूगु पहाड़ इलाके में एक विशेष संयुक्त अभियान “डाकाबेड़ा” चलाया गया। जिसके तहत सुरक्षाबलों के जवान सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। अचानक सुरक्षाबलों को टारगेट कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों को भी गोलियां चलानी पड़ी। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होने लगी। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को जांबजों ने मार गिराया है। वहीं, भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये। मारे गये आठ नक्सलियों में से तीन की शिनाख्त कर ली गयी है। इनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव और जोनल कमेटी मेंबर साहब राम मांझी शामिल हैं। विवेक उर्फ प्रयाग मांझी एक करोड़ का इनामी नक्सली था।
वहीं, साहब राम मांझी के सिर पर 10 लाख का इनाम था। बाकी के पांच नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं, जंगल से सुरक्षाबलों को चार इंसास राइफल, एक SLR, एक रिवॉल्वर और रोजाना इस्तेमाल करने वाले सामान मिले हैं। सभी हथियारों और सामानों को जब्त कर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस संयुक्त ऑपरेशन ‘डाकाबेड़ा’ में 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवानों को शामिल किया गया था।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also Read : कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन
Also Read : सड़क हादसे में गई 12 साल के बच्चे की जान, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
Also Read : हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे