Palamu : नक्सलियों की मांद में घुस कर उनसे लोहो लेने वाले जांबाज जवानों को नुकसान पहुंचाने के नापाक इरादे को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया। इस बार नक्सलियों के मंसूबे पर पलामू पुलिस ने पानी फेरा है। सुरक्षाबल के जवानों ने प्लांट किया गया एक शक्तिशाली IED बम बरामद किया है। यह बम करीब 8 से 9 किलो का बताया गया। वहीं, स्पॉट से पुलिस को एक देशी कट्टा भी मिला है। पुलिस ने उक्त शक्तिशाली IED बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। वहीं, देशी कट्टा को जब्त कर लिया।
पलामू में मिला शक्तिशाली IED बम, किया गया डिफ्यूज#palamu #JharkhandNews #jharkhandpolice pic.twitter.com/0ix7Xn7TIs
— Johar Live (@joharliveonweb) February 1, 2025
पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को किसी ने हौले से बताया था कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली नेता 15 लाख का इनामी रिजनल कमांडर नितेश यादव उर्फ ईरफान उर्फ किरानी, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराय यादव और इम्तियाज अंसारी उर्फ ठेगन मिया अपने दस्ता सदस्यों के साथ महुदंड एवं हुसैनाबाद इलाके में घूम रहा है। किसी विध्वंसक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर ASP अभियान राकेश सिंह और हुसैनाबाद SDPO मो. याकुब की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम में झारखंड जगुआर (एसॉल्ट ग्रुप-34), जैप-08 “एच” कंपनी, आईआरबी-10 “डी” कंपनी एवं डीएपी सैट-25, 30, 32, 34 के जांबाज जवानों को शामिल किया गया। गठित टीम बताये गये लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन के लिये निकल पड़ी। इसी दरम्यान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुधिया के जंगली पहाड़ी इलाके में प्लांट किया गया IED बम और देशी कट्टा जवानों के हाथ लग गया, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Also Read : Budget 2025 : बजट में ये चीजें हुई महंगी और ये चीजें हुई सस्ती, देखें पूरी लिस्ट
Also Read : मोदी सरकार का मिडिल क्लास को बहुत बड़ा तोहफा, 12 लाख इनकम तक नहीं लगेगा कोई टैक्स
Also Read : Bihar Board : इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा… जानें क्यों
Also Read : कॉलेज छात्राओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, बस एक शर्त… जानें क्या