Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होते जा रहा है। सोमवार को महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राज्य में या संख्या बढ़कर चार हो गई। इसके साथ ही रांची में यह कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस हो गया। रांची के हिंदपीढ़ी में एक महिला ने कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त महिला कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई महिला के संपर्क में आई थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कर उसे होम क्वारांटाइन पर रखा गया था। सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

मालूम हो की झारखंड में पहले पॉजिटिव केस रांची के हिंदपीढ़ी में मलेसिया से आयी एक युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। जिसके बाद हिंदपीढ़ी के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दूसरा पॉजिटिव केस हजारीबाग में मिला था। रिम्स ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं तीसरे मरीज के रूप में बोकारो जिला के चंद्रपुरा के तेलो की एक महिला की पहचान हुई थी। महिला हाल में बांग्लादेश के ढ़ाका से यात्रा कर अपने परिवार के साथ वापस लौटी थी।

  • पहले दिन विरोध के बाद हिंदपीढ़ी में लगतार चल रही है स्क्रीनिंग

हिंदपीढ़ी इलाके से मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा कर लगातार स्क्रीनिंग की जा रही थी। हालांकि, पहले दिन स्थानीय लोगों का विरोध डॉक्टर टीम को झेलना पड़ा था। मगर, आपसी बैठक के बाद पूरा मामला समाप्त हो गया था। जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी में करीब 400 घरों में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मलेशियाई महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल की जांच की जा रही है। आज भी मेडिकल टीम 2 वार्डों के 160 घरों में स्क्रीनिंग करने वाली हैं।

Share.
Exit mobile version