रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरु होगा। खतियानी यात्रा को लेकर शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी एवं ख़ातियानी जोहार यात्रा के सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही खतियानी जोहार यात्रा के दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरु होगा और 31 जनवरी तक चलेगा। 17 जनवरी को कोडरमा, 18 जनवरी को गिरिडीह, 23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को पश्चिम सिंहभूम, 31 जनवरी को सरायकेला-खरसावां और दिनांक 31 पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यक्रम होगा।

विनोद पांडेय ने बताया कि झारखंड के आम जन-मानस का झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति लगाव एवं अभूतपूर्व उत्साह के कारण ख़ातियानी जोहार यात्रा का प्रथम चरण ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। दूसरा चरण 17 से कोडरमा जिले से शुरु होगा। बैठक में मुख्य रूप से विधायक रामदास सोरेन, सविता महतो, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, समीर मोहंती, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ.शुभेंदु महतो सहित कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।